मल्लावां। बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर शनिवार तड़के कन्नौज से बिलग्राम जा रहा डंपर घने कोहरे के कारण जरेरा गांव के पास खड़े डंपर में जा घुसा। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रैक्टर भी डंपर से जा भिड़ा।
हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से घायल चालक को कन्नौज भिजवाया। इधर एक के बाद एक तीन वाहनों के भिड़ने से रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने लगभग एक घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। (संवाद)