फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को बस ने रौंदा, भतीजा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बघौली सांडी मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक से गिरी महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा घायल हो गया। चालक बस को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नखुदा मजरा गंगापुर निवासी पंक्षीदेवी (50) भतीजे मनीष (25) के साथ बाइक से सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर मायके जा रही थी। महुराकला के निकट वह बाइक से सड़क पर गिर गईं।
पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें रौंद दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पक्षी के बाइक से गिरने के दौरान मनीष भी बाइक समेत गिर गया और मामूली रूप से चुटहिल हो गया। घटना की जानकारी से मौके पर भीड़ लग गई। सुरसा के थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें