फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एबी कंडक्टर जलने से बिजली गुल, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत वितरण निगम की ओर से शहर में लगाए गए एबी कंडक्टर जवाब देने लगे हैं। बृहस्पतिवार रात को सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में एबी कंडक्टर के जलने से उपभोक्ता पूरी रात परेशान हुए और उपकेंद्र पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नए खुले केबल डालने पर आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन




शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने और बिजली चोरी रोकने के लिए खुले तारों को हटा कर उसके स्थान पर एबी कंडक्टर डाले गए हैं मगर उनकी गुणवत्ता की हकीकत लोड बढ़ते ही दिखने लगी है। आए दिन एबी कंडक्टर के जलने की घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक उत्तरी टिलिया में डाले गए एबी कंडक्टर जल गए। बिजली कर्मियों ने वहां पर तीन एबी कंडक्टर बदले पर लाइन शुरू होते ही वह जल गए। इस कारण शाम सात बजे से बिजली कटौती की समस्या शुक्रवार सुबह तक जारी रही। रात में बिजली बंद होने से आहत उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली लाइन को सही कराने के लिए नारेबाजी कर सड़क जाम करने की कोशिश की।
जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस और उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत कराया। शुक्रवार सुबह नए खुले तार डाल कर आपूर्ति शुरू की गई। तब क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ ने बताया कि लोड के कारण केबल जल रहा था। उसके स्थान पर नए तार लगा दिए गए हैं। यहां 250 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर भी जल्द लगा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इससे समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन








33 केवी विद्युत लाइन ब्रेकडाउन होने से 10 घंटे बंद रही बिजली

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार, सांडी-मन्नापुरवा 33 केवी की मेन लाइन बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे ब्रेकडाउन में चली गई। इससे सांडी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े 21 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। इनमें 20 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा 800 निजी नलकूप, 500 व्यावसायिक, 25 पावर कनेक्शन धारक शामिल हैं। 10 घंटे बिजली बाधित रहने से सांडी नगर के अलावा क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ता गर्मी से हलकान रहे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मेन लाइन में आई खराबी के कारण बाधित हुई आपूर्ति बहाल कर दी गई है।






राभा उपकेंद्र के कई गांवों की बिजली 10 दिन से गुल
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार, 10 दिन पहले आई आंधी-बारिश के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पोल टूटने, लाइन और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से राभा उपकेंद्र से जुड़े दर्जनभर गांवों की बत्ती गुल है। पिहानी के वाजिदनगर में भी कई पोल टूटे होने के कारण 10 दिन से बिजली नहीं पहुंची। वाजिदनगर गांव के पूर्व प्रधान असलम, सर्वेश कुमार, जावेद ने बताया कि गांव में पिछले लगभग 10 दिनों से बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी में बुरा हाल है। मोबाइल चार्जिंग तक के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा राभा सब स्टेशन के देवमलपुर, डर्रा, रैंगाई में यही समस्या है। जेई अजय शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी और क्षेत्र में लोकल फॉल्ट की बाढ़ के बीच यह कार्य भी युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। नुकसान ज्यादा है। 119 पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। ज्यादातर गांव तक लाइन चालू हो गई है। शेष में शनिवार तक सप्लाई पहुंचने लगेगी। राभा उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में जिन गांवों की आपूर्ति बंद है वह सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें