फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा की दुकान में सेंघ लगा चोरी का प्रयास

Sat, 09 Jan 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सर्राफा की दुकान में सेंघ लगाकर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बाल गोविंद की रेलवे गंज की पुरानी गल्ला मंडी में पुत्तू लाल बाल गोविंद के नाम से सोने चांदी की दुकान है। गुरुवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पीछे सब्जी मंडी की ओर से चोरों ने दुकान में सेघ लगाई। चारों ने दुकान की दीवार की ईंटें निकाल दी। दीवार के अंदर लोहे की चादर लगी होने से वह उसे काट नहीं सके।

सुबह जब सब्जी मंडी के व्यापारियों ने दुकान कटी देखी तो बाल गोविंद को सूचना दी। जिस पर वह दुकान पहुंचे और दुकान खोल कर देखा। उन्होंने घटना की सूचना रेलवेगंज चौकी पर दी। जहां से पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने थाना प्रभारियों से रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें