फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंद्र पर खुले बंडल, दो पर नहीं

Sat, 04 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन एक केंद्र पर शुरू हुआ। पहले दिन मात्र सवा सौ कापियों का मूल्यांकन किया गया। अन्य दो केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। मूल्यांकन कार्य को लेकर पक्ष व विपक्ष के टीचरें के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन


वहीं टीचरों ने मूल्यांकन कार्य न करके विरोध प्रदर्शन किया। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 60 में 20 प्रधान परीक्षकों ने कोठार से कापियों के बंडल प्राप्त किए, पर सभी बंडल जांचे नहीं गए। स्कूल प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन मात्र सवा सौ कापियों का मूल्यांकन किया गया। प्रधान परीक्षकोें ने खुला बंडल बगैर चेक किए जमा कर दिया।

आरआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। एसडी कालेज मूल्यांकन केंद्र पर भी मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। प्रधानाचार्य सियाराम ने बताया कि एक संघ के पदाधिकारी परीक्षक है और कापियां जारी करने की मांग कर रहे थे, जबकि कापियां प्रधान परीक्षक को ही जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


बताया कि प्रधान परीक्षकों ने कापियां नहीं ली। इस कारण मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। उधर, एसडी इंटर कालेज में जो टीचर कापियां जांचने का कार्य कराने जा रहे थे। उनको वित्त विहीन शिक्षक महासभा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा त्रिवेदी ने चूड़ियां देने का प्रयास किया, इस पर टीचरों और महिला मोर्चा के अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

मूल्यांकन प्रभारी जीआईसी के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से तीनों मूल्यांकन केंद्रों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी, पर केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक अधिक हैं। इसके बावजूद यहां पर काफी कम संख्या में पुलिस बल तैनात था।

एसडी इंटर कालेज में मात्र दो सिपाही तैनात है। वहां पर रात्रि में भी सुरक्षा कर्मी नहीं रुकते हैं। यहीं हाल आरआर इंटर कालेज का है। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कम होने से परीक्षक कापियां जांचने से बच रहे है। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया कि इसके लिए फिर से डीएम और एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें