फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बालू भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में हरिहरपुर मार्ग पर बुधवार शाम बाइक सवार भाई बहन को बालू भरे डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां भाई को मृत घोषित कर दिया गया। बहन को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। भाई अपनी बहन को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर वापस घर जा रहा था। डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

शहर के नई बस्ती पंजाबी कॉलोनी निवासी शिव कुमार नगर पालिका हरदोई में संविदा सफाईकर्मी हैं। शिव कुमार ने बताया कि उनके पुत्र रचित (22) शहर की एक पैथॉलोजी में काम करते थे। छोटी पुत्री वैष्णवी टड़ियावां ब्लॉक के मामपुर भैंसरी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बुधवार की दोपहर रचित वैष्णवी को परीक्षा दिलाने बाइक से गए थे। वैष्णवी की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद रचित और वैष्णवी बाइक से घर आ रहे थे।
टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर शारदा नहर के पास ढलान पर उनकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भाई बहन को सीएचसी ले जाया गया। यहां रचित को मृत घोषित कर दिया गया। वैष्णवी को मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रचित चार भाई बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें