फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ायल ड्रेन पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। अहिरोरी ब्लॉक के सलेमपुर गांव के स्कूली बच्चों को अब गंदे पानी से होकर स्कूल जाने की समस्या से निजात मिल जाएगी। अस्पताल जाने के लिए गांव के बाशिंदों को भी जलभराव का सामना नहीं करना होगा। गांव के लोगों की लड़ाई अब जीत के मुहाने पर है। यहां के भड़ायल ड्रेन पर पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

किसान नेता पुनीत ने बताया कि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते रहे। अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया लेकिन कार्रवाई आगे नही बढ़ी। लंबी लड़ाई के बाद भड़ायल ड्रेन पर पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है। निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इसका शिलान्यास तीन मई को विधायक श्याम प्रकाश करेंगे।
पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके आधार पर पुल निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिली है। मंगलवार को जेई बीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर ले आउट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि तीन मई को क्षेत्रीय विधायक शिलान्यास करेंगे।-आर के वर्मा, मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल प्रबंध योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें