फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन: संकट में जान, कहां जाएं बेजुबान

विज्ञापन
घंटाघर रोड पर सर्दी से बचाव कर निकलते राहगीर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्द हवाओं के साथ बढ़ी गलन से लोग परेशान हैं। इसके बीच कहीं अलाव जलते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से कोहरा छाया रहा। मौसम वैधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट रिकार्ड दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहा। शाम को शीत लहर चलने से गलन और बढ़ गई। सरकारी अलाव नहीं दिखे तो लोग कूड़े के ढेरों को जलाकर तापते नजर आए।
विज्ञापन

अलाव नहीं जले
हरपालपुर। सवायजपुर तहसील के अंतर्गत हरपालपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं तहसील प्रशासन विधानसभा चुनाव व कोविड-19 के नियंत्रण की तैयारियों में व्यस्त है। इसके कारण क्षेत्र में कहीं भी अलाव नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से हर साल सर्दियों में वितरण किए जाने वाले कंबल भी नहीं दिख रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें