फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार तीन दोस्तों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। मटियामऊ-तेरवाकुल्ली मार्ग पर रहीमपुर लोनारी गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। माधौगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो को लखनऊ रेफर किए गए। घटना के बाद बोलेरो खंती में जा गिरी। चालक बोलेरो मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मटियामऊ निवासी खुशनूर (22) मकान के बाहर ही परचून की दुकान चलाता था। उसके गांव से तेरवाकुल्ली चार किलोमीटर है। बुधवार सुबह खुशनूर को तेरवाकुल्ली से कुछ सामान लाना था। वहां जाने के लिए खुशनूर बाइक से निकला था। इसी दौरान उसे पड़ोसी शाबेद (23) और फरहान (20) मिल गए। यह दोनों भी खुशनूर के साथ बाइक पर सवार हो गए।
इस दौरान मटियामऊ-तेरवाकुल्ली मार्ग पर रहीमपुर लोनारी गांव के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। खुशनूर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शाबेद और फरहान को सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। यहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में रुबीना और आठ माह की पुत्री है। बिलग्राम सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें