हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव में पंचायत उत्सव अभियान में संडीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज में पहले बरात घर की नींव रखी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने काम का निरीक्षण किया। प्रधान और पंचायत सचिव से जानकारी ली। कहा कि तय डिजाइन के अनुसार ही काम कराया जाए। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
ग्राम पंचायत बेगमगंज में जिले के पहले बरात घर का काम शुरू कराया गया। डीपीआरओ ने काम का निरीक्षण किया। प्रधान और पंचायत सचिव से जानकारी ली। बरात घर का काम सीएम अवार्ड में मिले 35 लाख रुपये से कराया जा रहा है। बताया कि पंचायत सचिव और प्रधान से कहा गया कि बरात घर का काम तय डिजाइन में गुणवत्तापरक और समय से कराया जाना है। काम तेजी से कराए जाने के लिए राजमिस्त्री और श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। बरात घर का सुंदरीकरण भी कराया जाए।
बरात घर के सामने की सरकारी भूमि पर ढाबा संचालित होने पर एडीओ पंचायत से कहा कि एसडीएम से मिलकर भूमि को खाली कराया जाए। वहीं विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत मुसलमानाबाद में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। प्रधान और पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि पहले से बने कमरे में डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना कराई जाए।