फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आसमान से बरस रही आग से झुलस रहा तन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सूरज के तल्ख तेवरों के आगे अब लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। आसमान से आग बरस रही है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। तेज धूप से तापमान 40 पार बना हुआ है। रात में भी सुकून न मिलने से लोग बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का दौर शुरु हो चुका है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है और पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिनभर झुलसा देने वाली धूप और गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते दिख रहे हैं।
घर से निकलने से पहले लोगों का मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना मजबूरी बन गया है। दोपहर में तो शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। जिस तरह गर्म हवाएं चल रही हैं उससे लू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आर्द्रता सुबह 68 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत हो गई है। गर्म हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें