फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। रायपुर-मीनाबाजार मार्ग पर सड़क पार करते समय बाइक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को सीएचसी कोथावां में मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार देर रात हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कल्यानमल के मजरा रायपुर निवासी सुखदेई (75) घर पर ही परिजनों के साथ रहती थीं। शुक्रवार देर रात वह बेटी श्रीमती के साथ शौच जाने के लिए घर से निकली थीं। शौच से वापस आते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल कृष्ण बली सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें