फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 04 Feb 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। हरियावां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से कमरे में लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया। मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी प्रदीप गांव में ही दुकान चलाते हैं। उनकी शादी खेतुई निवासी रविंद्र की पुत्री रूबी (28) से जुलाई 2017 में हुई थी। शनिवार को प्रदीप दुकान पर चले गए। दोपहर में दुकान का सामान वापस लेने आए, तो घर के दरवाजे बंद थे। काफी देर तक दस्तक देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।
उन्हें अंदर कमरे में रूबी का शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता रविंद्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि प्रदीप और उसके परिजन दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर बुधवार को भी प्रदीप और रूबी के बीच विवाद हुआ था। तब आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप पति समेत तीन लोगों पर लगाया है। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिल गई है, इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें