फोटो-24- कार्यालय नगर पालिका। संवाद
हरदोई। निकायों में विकास और निर्माण के साथ ही जनसुविधा के कामों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। शासन ने 13 निकायों को 11 करोड़ 44 लाख 48 हजार 327 रुपये राज्य वित्त आयोग मद में दिए हैं। इन रुपयों से निकायों की तरफ से कार्ययोजना में शामिल कामों के साथ ही अन्य कामों को कराया जा सकेगा।
नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर पालिका और नगर पंचायतों को राज्य वित्त आयोग की मद में रुपये दिए गए हैं। इन रुपयों से निकाय के जिम्मेदार कार्ययोजना और प्राथमिकता के कामों को आसानी से करा सकेंगे। वहीं रुपये मिलने के इंतजार में कराए गए कामों का भुगतान भी किया जा सकेगा। इससे निकायों को जनसुविधा के कामों को कराने में रुपयों की दिक्कत नहीं आएगी। राज्य वित्त आयोग की मद में नगर क्षेत्र की सीमा में सड़क, नाली-नाला, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि के कामों को कराया जा सकेगा।
-
राज्य वित्त आयोग की मद में मिले रुपयों पर एक नजर :
नगर पालिका/नगर पंचायत : रुपये
हरदोई : 2,76,30,062
शाहाबाद : 2,74,70,666
संडीला : 1,60,10,904
सांडी : 67,13,149
पिहानी : 79,00,234
मल्लावां : 91,03,307
बिलग्राम : 65,57,739
बेनीगंज : 22,12,896
गोपामऊ : 30,20,157
कछौना पतसेनी : 31,12,583
कुसरठ : 13,01,040
माधौगंज : 24,45,842
पाली : 44,83,684
-
सभी निकायों के जिम्मेदारों और अधिशासी अधिकारियों से कहा गया कि जनसुविधा से जुड़े कामों को प्राथमिकता पर चयनित करते हुए काम कराने के लिए कार्ययोजना उपलब्ध कराएं। कार्ययोजना के परीक्षण के साथ ही काम कराने की स्वीकृति भी दी जा रही है ताकि निकायों में लोगों को नगरीय सुविधा और सहूलियत मिल सके। काम गुणवत्तापरक और समयसीमा में कराने की भी अनिवार्यता की गई है। -अनुनय झा, जिलाधिकारी