फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 23 हजार छात्र बढ़े

Sat, 22 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष एक लाख 78 हजार विद्यार्थियों ने आन लाइन आवेदक कर पंजीकरण कराया गया। जो विगत वर्ष की तुलना में 23 हजार विद्यार्थी ज्यादा हैं। इससे जिले में एक बार फिर विद्यार्थियों की संख्या अन्य जनपदों से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 527 विद्यालय के विद्यार्थियों के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस बार आनलाइन बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने थे। संस्थागत परीक्षा फार्म भरने के लिए कक्षा नौ व 11 में आनलाइन अग्रिम पंजीकरण होना अनिवार्य है।

उसी के आधार पर परीक्षा फार्मों को आनलाइन भरा जाना था। विभागीय आंकड़ों की माने तो वर्ष 2015 में परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 54 हजार 870 थी जो अबकी बढ़ कर एक लाख 78 हजार 53 हो गई है। इस बार 23,183 विद्यार्थी बढ़ गए हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में बालक 51,491, बालिका 31,692 और इंटरमीडिएट में 39,104 बालक और 25,105 बालिकाएं बोर्ड परीक्षा में शामिल थे।
विज्ञापन


इसके अलावा 7,568 व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल थे। वर्ष 2016 के लिए इस बार 1,78,053 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म आनलाइन भरे हैं। इनमें हाई स्कूल में संस्थागत 96,913 विद्यार्थी हैं। बताया जाता है कि इनमें 60,612 बालक और 36,301 बालिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में 3,018 ने पंजीकरण कराया है।

इनमें 2,099 बालक और 919 बालिकाएं शामिल है। वहीं इंटर में इस वर्ष परीक्षा के 73,833 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें 45,445 बालक और 28,388 बालिकाएं शामिल है। व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में 4,289 ने पंजीकरण किया। इनमें 2,363 बालक और 1,924 बालिकाएं शामिल है।

पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 23,183 अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म के लिए आवेदन किया है। इससे इस बार भी आसपास के जनपदों से जिले में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो सकती है। इस बाबत डीआईओएस योगेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के फार्म आनलाइन भरे गए हैं।

बताया कि उसी के आधार पर संख्या निकल कर सामने आई है। जिसका स्थलीय सत्यापन भी कराया जाएगा, ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थित सुनिश्चित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें