फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ने मनाई छुट्टी, मतदाता घूमते रहे

Sun, 25 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बूथ पर साोता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आयोग के निर्देश पर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तय की गई विशेष तिथियों के चलते रविवार को दूसरा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई बूथों पर आयोग और डीएम के सख्त निर्देशों के बाद भी या तो सन्नाटा दिखा या फिर कुर्सी मेजें लगी रहीं और बीएलओ वहां पहुंचे तक नहीं। जिसके चलते मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बहरा सौदागर में दिखी सिर्फ एक बीएलओ
शहर के बूथों पर बहरा सौदागर के परिषदीय विद्यालय में बने बूथ संख्या 208, 209, 210, 211 एवं 212 पर सिर्फ एक बीएलओ सहायक अध्यापिका सरिता गौतम अपनी ड्यूटी देती मिलीं। बीएलओ सुषमा, सुनीता, कामिनी, पूनम व करुणा अनुपस्थित बताई गई। सरिता ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी कर रही हैं। अन्य कहां हैं उन्हें जानकारी नहीं है।

 बूथ 244, 245 व 247 पर दो बीएलओ अनुपस्थित
अस्पताल रोड पर चुनाव कार्यालय में न्यू सिविल लाइन के बने बूथ 244, 245,247 पर दोपहर को दो बीएलओ अखिलेश,  सची साहू कार्यालय में बैठे मिले। यहां पर मतदाता भी दिखे। जिनको मतदाता सूची दिखाने में दोनोें बीएलओ व्यस्त रहे। पूछने पर पता चला कि दो और बीएलओ हैं जिनक ी ड्यूटी यहां पर है लेकिन वह नहीं आए हैं।
विज्ञापन


कुर्सी मेजों पर सोता रहा कर्मी
हरदोई। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में मोमिनाबाद के बूथ संख्या 175, 176, 177 बने हुए हैं। यहां पर रविवार को विश्ेाष शिविर को लेकर कुर्सी मेज सजाए गए और एक इंटर कालेज का कर्मी भी मौजूद रहा। मतदाता भी आए पर बीएलओ दोपहर तक नहीं आए। जिसके चलते वहां का कर्मी पैर पसार कर सोता रहा और दृश्य देखकर मतदाता लौटते रहे।

लेखपालों, अमीनों ने तैयार की अनुपस्थित बीएलओ की सूची
हरदोई। विशेष तिथि को लेकर रविवार को बूथों का अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया तो तहसील स्तरों पर उपजिलाधिकारियों ने भी बूथों का पुरसाहाल लिया। उपजिलाधिकारी सदर सर्वेश गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित रहे बीएलओ की सूची तैयार कराने के लिए अमीनों व लेखपालों को लगाया गया है। सूची तैयार हो रही है। कार्रवाई को लिखा जाएगा।

शिविर नौ अक्तूबर को   
हरदोई। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद नौ व 23 अक्तूबर की तिथि आयोग ने विशेष अभियान के लिए प्रस्तावित कर रखी है। उन्होंने बताया कि इन तिथियों पर निश्चित तौर पर बीएलओ बूथों पर जाएंगे। मतदाता वहां पहुंचकर नाम बढ़वा, घटा या संशोधित करवा सकते हैं।

सांडी में तीन बूथों से लौटते रहे मतदाता
सांडी। कस्बे में 23 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर पुनरीक्षण को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश सभी बीएलओ को दिए गए थे। लेकिन रविवार को 23 बूथों में से तीन बूथ जोकि जूनियर हाईस्कूल नौशहरा में बनाए गए थे। इन पर कोई भी बीएलओ नहीं पहुंचा और मतदाता वहां से लौटते दिखे।

बघौली में भी नहीं पहुंचे बीएओ
बघौली। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल से काफी बूथ प्रभावित रहे।

बूथ का जायजा लिया
टड़ियावां। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कई गांव में पहुंचकर मतदाता बूथों क ा निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदान बूथ तक जाने के लिए रास्ते आदि की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आयेाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें