फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे दरबार, आज से मां की जय जयकार

Fri, 30 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में माता की मूर्ति सजाते पुजारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई । शारदीय नवरात्र पर्व शनिवार से शुरू हो रहे हैं । नवरात्र को लेकर शुक्रवार को दिन भर मंदिरों से लेकर घरों में तैयारियां होती रहीं । बाजारों में भी हलचल रही। खास तौर से पूजन सामग्री की दुकानों के साथ फल और फलाहारी वस्तुओं की दुकानों में खूब खरीददारी हुई।
विज्ञापन


नौ दिन तक चलने वाला यह महापर्व इस बार दस दिनों तक चलेगा।  देवी भक्त सभी दुव्यर्सनों को छोड़कर मां की आराधना के लिए तैयार हैं। सुख-समृद्घि की कामना के साथ देवी मंदिरों में मत्था टेकने से लेकर आचार्य गणों से समय से घरों में कलश स्थापना कर महामाई की पूजा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की गईं ।

किसी के यहां महापर्व की पूरी अवधि में पाठ होगा तो कोई पांच दिन या फिर एक दिवसीय पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम करने के लिए तैयारी पूरी कर रहा है जिसके चलते पुरोहितों के लिए  भी यह महापर्व खासा व्यस्स्ता भरा रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें