भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दावा
किया कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। जनता अब आम
आदमी पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। हर ओर कांग्रेस मुक्त भारत की गूंज है।
वह यहां सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सर्वेश
जनसेवा के आवास पर उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर तंज कसे।
कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बसपा की जातिवादी राजनीति भी
विफल हो गई है। अगले चुनाव में भाजपा ही बेहतर विकल्प के रूप में सामने
होगी। दावा किया कि सबका साथ, सबका विकास के तहत मुसलमानों का रुझान भाजपा
की ओर बढ़ रहा है।
शुक्रवार को क्षेत्र के जैनुल और वसीम खां समेत करीब चार
दर्जन मुसलिमों ने प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के समक्ष
भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। भाजयुमो ने पार्टी ज्वाइन करने वाले
मुसलिमों का स्वागत करते हुए कहा कि नए लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
जिले
से 13 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 6 हजार सदस्य
बनाए जा चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम लक्ष्य से कहीं ज्यादा सदस्य
बनाएंगे। इस मौके भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने गौरव गुप्ता को जिला
मंत्री और भानु मिश्रा को भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनाया।
उधर, बस स्टैंड पर
बूथ लगा कर 150 नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर नगर
अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सर्वेश जनसेवा, मंजुलकांत पांडेय, विपिन भारद्वाज,
तौसीफ हैदर, रामदास कटियार, रीतेश सिंह, विजय कटियार आदि मौजूद थे।