फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरुद्ध है भाजपा, नहीं बता पा रहे कृषि कानूनों के फायदे : अखिलेश यादव

विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गदा देते सपा जिलामहासचिव वीरेंद्र सि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन काला कानून ले आए। भाजपा किसानों को ये नहीं बता पा रही कि कि इन कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा। विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और बसपा से गठबंधन की बात को सिरे से खारिज कर छोटे दलों के साथ गठबंधन की बात कही।
विज्ञापन

कन्नौज के कुसुमखोर में एक शादी में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे अखिलेश यादव ने शनिवार शाम बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि बिल पर सदन में चर्चा के दौरान सपा ने कहा था कि ये बिल किसानों का डेथ वारंट है। अब किसान ही इस बिल को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रदेश में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया था, अगर इसमें सच्चाई है तो उनकी सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रसपा पर कहा कि सपा सभी छोटे दलों को साथ लेकर चलेगी।
विधानसभा चुनाव महंगाई, किसान और सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के मुद्दे पर लड़ने की बात उन्होंने कही। एमएलसी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बैलेट से चुनाव हुआ तो सपा झांसी और बनारस मेें जीती। भाजपा बेईमानी न कराती तो अन्य जगहों पर भी सपा प्रत्याशी जीतते। प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सुभाष पाल, सईद अहमद, अफसर अली, कप्तान सिंह यादव, अजबू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में गुटबाजी को नकारा अखिलेश ने
हरदोई। कन्नौज से लौटते समय सपा मुखिया अखिलेश यादव सीधे बरगदापुरवा में सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। यहां जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने परिजनों के साथ उनका स्वागत किया। श्रीमऊ के गंभीरी इंटर कॉलेज में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव के साथ जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों के एक सवाल पर अखिलेश यादव ने पास ही बैठे बिलग्राम मल्लावां के प्रत्याशी रहे सुभाष पाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यही इस क्षेत्र के प्रत्याशी हैं और यहां कोई गुटबाजी दिख रही है क्या। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, यूूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव आदि से भी जिले की स्थितियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें