फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियां गिनाईं, दुर्दशाग्रस्त मार्गों के सवाल पर चलते बने

विज्ञापन
संडीला में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। संडीला विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन सोमवार को कस्बे में लखनऊ रोड पर स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सरकार की उपलब्धियां बताईं, लेकिन संडीला नगर पालिका क्षेत्र के गड्ढायुक्त मार्गों समेत अन्य सवालों पर जवाब नहंीं दिया, सवाल टाल कर चले गए।
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन में नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारें सिर्फ विकास और संस्कार की बात करती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से समस्याएं सुलझना शुरू हुईं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार की योजनाओं को बताया, लेकिन जब पत्रकारों ने नगर विकास मंत्री से संडीला नगर पालिका क्षेत्र की दुर्दशाग्रस्त सड़कों आदि पर सवाल किए तो वह बात टाल कर चल गए।
इस मौके पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत, संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चेतन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बाबा, विशुनदयाल शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, विभा सिंह, वंदना तिवारी, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, अतुल तिवारी, महेंद्र कुमार सोनी, विनोद द्विवेदी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें