फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव : टिकट वितरण में विधायकों को तवज्जो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के टिकट वितरण में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधायकों का खासा ख्याल रखा। पार्टी ने दो विधायकों के पुत्र, एक विधायक की चाची और एक विधायक के छोटे भाई की पत्नी को भी ब्लाक प्रमुख का टिकट दिया है। अन्य क्षेत्रों में भी विधायकों की राय को प्रत्याशी चयन में जिलाध्यक्ष के माध्यम से खासी तवज्जो दी गई।
विज्ञापन

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के पुत्र रवि प्रकाश को पार्टी ने टड़ियावां से ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। रवि पूर्व में भड़ायल ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। इसी तरह बालामऊ के विधायक रामपाल वर्मा के पुत्र निर्भय वर्मा को पार्टी ने कोथावां से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बनाया है। निर्भय वर्मा मौजूदा समय में भी ब्लाक प्रमुख हैं। खास बात यह है कि यह सीट अनारक्षित थी, लेकिन अनुसूचित जाति से आने वाले निर्भय वर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। इसी तरह सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के छोटे भाई धीरेंद्र सिंह सेनानी की पत्नी अंजू सिंह को पार्टी ने भरखनी से टिकट दिया है। यह पद महिला के लिए आरक्षित है। भरखनी ब्लाक में पिछले लगभग दो दशक से रानू सिंह के परिवार का ही कब्जा है। बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू की चाची डॉ. गीता वर्मा को मल्लावां से पार्टी ने टिकट दिया है।
अपने-अपने क्षेत्र में सबकी चली
बिलग्राम ब्लाक में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू और सांडी विधायक प्रभाष कुमार की पसंद सतेंद्र सिंह मुन्ना हथौड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष सिंह आशू के ही क्षेत्र के माधौगंज ब्लाक से भी लौंगश्री को टिकट विधायक की पैरवी पर ही मिला है। हरियावां, बावन, सुरसा और अहिरोरी में सदर विधायक नितिन अग्रवाल व उनके पिता नरेश अग्रवाल की पसंद के प्रत्याशी उतारे गए हैं। शाहाबाद और टोडरपुर में क्षेत्रीय विधायक के साथ ही सांसद और जिलाध्यक्ष की पसंद का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें