फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में मासूम की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा-मत्तीपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए, जबकि उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौरा निवासी शिव शर्मा (38) की नकटौरा चौराहा पर शर्मा आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। रविवार की देर शाम शिव शर्मा अपनी पत्नी रोशनी (36) और डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र शर्मा के साथ बाइक से नकटौरा से गांव बड़ौरा जा रहे थे।
बड़ौरा-मत्तीपुर मार्ग पर उनकी बाइक मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच ट्रैक्टर का पहिया रुद्र पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सवायजपुर चौकी प्रभारी मो. कयूम ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें