फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। जिगनिया के पास गोबरहा के सामने बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

टड़ियावां बाजार में सब्जी बेचने के लिए बाइक से 15 वर्षीय इश्तियाक अपने बड़े भाई नजीम के साथ जा रहा था। अयारी सेंटर से गन्ना लेकर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक फिसल गई। इससे इश्तियाक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया और ट्रक का पहिया इश्तियाक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि इश्तियाक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और कक्षा छह का छात्र था। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें