फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलातीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व - फोटो : नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलातीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन।
विज्ञापन
शाहाबाद। अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील सभागार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, महामंत्री अमित गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज राजपूत, संयुक्त मंत्री आशुतोष मिश्रा व अमर दीप गुप्ता कोषाध्यक्ष हरीओम दीक्षित और कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। राज्यमंत्री ने कहा कि जब पीड़ित हर तरफ से निराश हो जाता है। तब वह न्याय के लिए वकील के पास जाता है। राज्यमंत्री ने कहा कि वकीलों की लाइब्रेरी की आवश्यकता को पूरा करा दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि जब पीड़ित व्यक्ति को किसी भी स्तर पर न्याय नहीं मिलता तो वकील ही न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता है। बार कौंसिल के सदस्य व पूर्व चेयरमैन परेश मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच को सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। आयोजन में एसडीएम दीक्षा जोशी, एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, सत्येंद्र राजपूत, एडवोकेट आदर्श दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रखर दीक्षित, मसरूर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार काउंसिल सदस्य का हुआ स्वागत
संडीला। बार काउंसिल ऑफ उप्र के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्रा का बुधवार को पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। विवेक द्विवेदी एडवोकेट के चेंबर में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ता हितों पर चर्चा हुई। उन्होंने कानून की पुस्तकें अधिवक्ताओं को दीं और अधिवक्ताओं से संपर्क किया। अधिवक्ता समिति अध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी, मंत्री सत्य कुमार, संयुक्त मंत्री पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें