फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी ओमकार सैनी (54) खेती करते थे। मंगलवार शाम वह बाइक से दुर्गागंज से सांडी जा रहे थे। रास्ते में एक कोल्ड स्टोर के सामने की तरफ ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिर के बल गिरे ओमकार सैनी का हेलमेट टूट गया और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर पहुंची पत्नी सीमा बदहवास हो गईं। मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और एक पुत्र है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना करने वाले ट्रैक्टर के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें