फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा मंदिर मार्ग पर वाहन ने सोमवार आधी रात को बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले टोडरपुर सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में तीनों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक युवक को मंगलवार की शाम ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन रात के समय शव को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए। अग्निवीर समेत दोनों युवकों का इलाज लखनऊ में जारी है।
विज्ञापन




हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बीहट निवासी अरुण कुमार (32) खेती करते थे। बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात गांव निवासी मान सिंह की पुत्री हर्षी की शादी थी। बारात बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा मंदिर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। आधी रात के बाद अरुण बाइक से वापस घर आ रहा था। उसके साथ गांव निवासी उसके दोस्त अनुभव (25) और अग्निवीर अजय सिंह (24) भी थे। गेस्ट हाउस से 200 मीटर दूर सकाहा मंदिर मार्ग पर रात 2:30 बजे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले टोडरपुर सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अरुण का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार शाम चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज आए और पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें