फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिस्किट की एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर निवासी युवक ने बिस्किट की एजेंसी देने के नाम पर कोको फूड्स एंड बेवरेजेस के प्रबंध निदेशक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर निवासी विकास मौर्या ने बताया कि कन्नौज जनपद के छिबरामऊ निवासी दोस्त शादाब के माध्यम से लखनऊ के खुर्रमनगर में नफीस सिद्दीकी से मुलाकात हुई थी। बिस्किट कंपनी की एजेंसी लेने की बात तय हुई थी। इसके लिए नफीस ने विकास से 2.33 लाख रुपये जमा कराने को कहा था। विकास का दावा है कि 17 सितंबर 2024 को उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। इसके बाद कंपनी की तरफ से 79,720 के बिस्कुट भेजे गए थे। बाकी माल बाद में भेजने का आश्वासन मिला था। आरोप है कि इसके बाद न तो माल भेजा गया और न ही एजेंसी आवंटित की गई। रुपये वापस मांगने पर हीलाहवाली की जाती रही। बाद में बाकी के 1.53 लाख रुपये वापस करने से मना कर दिया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि कोको फूड्स एंड बेवरेजेस के एमडी बुलंदशहर निवासी विनीत चौधरी और लखनऊ के खुर्रमनगर निवासी नफीस सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें