फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किसान की हुई मौत

विज्ञापन
फोटो-28- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक प्रवीण के परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बुधवार को देर रात बाइक सवार किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराखेड़ा निवासी प्रवीण (30) खेतीबाड़ी करता था। बुधवार को शाम वह हरियावां आया था। जहां से देर रात घर जा रहा था।
रास्ते में हरदोई-पिहानी मार्ग स्थित चीनी मिल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से प्रवीण के सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी आरती के अलावा एक बेटी और बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें