फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हादसा में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायलसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। हरदोई-कन्नौज सीमा पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।कन्नौज जनपद की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तेरवाकुल्ली के मजरा छोट्टापुरवा गांव निवासी अनुज (18) गांव के ही साथी अनूप (22) और शिवा (18) के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से कन्नौज जनपद के गुमटीया गांव में भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। करीब 7 बजे बिलग्राम-कन्नौज रोड पर बक्सीपुरवा मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसमे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनूप और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने हादसा की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कन्नौज पुलिस ने घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक अनुज पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कन्नौज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें