हरदोई में एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार शाम चेतावनी भरा वीडियो जारी किया था। बुधवार सुबह उन्होंने अपने पेशकार शेषनाथ सिंह और जन शिकायत प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ की ड्यूटी पुलिस कार्यालय के गेट पर लगा दी। बिना हेलमेट पहने आए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजा यह हुआ कि 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक-एक हजार रुपये का चालान कर दिया गया।