फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। ग्राम शुक्लापुर भगत सौहतेरा मार्ग पर बसहु पुलिया के पास शुक्रवार की शाम युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक, पत्नी को ऑटो में बैठा कर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के गांव लाला पुरवा मजरा सौंतेरा निवासी जोगपाल (45) खेती करते थे। जोगपाल के पुत्र सूरज के मुताबिक, मां उर्मिला को बिराइचमऊ निवासी बहन रजनी को गुड़िया के त्योहार पर उपहार देने जाना था। शुक्रवार की शाम पिता, मां को बाइक पर बैठाकर शुक्लापुर भगत ले गए।
यहां उन्होंने मां को बिराइचमऊ जाने के लिए ऑटो पर बैठा दिया। फिर गांव आ रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे शुक्लापुर भगत सौहतेरा मार्ग पर बसहु पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे चली गई। वह बाइक के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें