हरदोई। खजुरहरा में युवक का शव शुक्रवार की दोपहर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मौत की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा निवासी रामेंद्र सिंह (33) खेती करते थे। पत्नी शर्मा देवी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह वह खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर तक वह घर नहीं आए।
गांव की पश्चिम दिशा में आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से रामेंद्र का शव लटकता मिला। यहां से गुजर रहे राहगीरों शव लटकता देखा। परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर ने परिजनों से सूचना मिली थी। मामले में पूछताछ की जा रही है।