पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में पिहानी से छतैया जाने वाले मार्ग पर बेकाबू थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मोहल्ला लोहानी निवासी गुलफाम (25) दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। पिता अशफाक ने बताया कि बकरीद के कारण सोमवार की सुबह ही अशफाक दिल्ली से पिहानी आया था।
साइकिल से दोपहर में कब्रिस्तान के पास से जा रहा था। लोहानी से छतैया जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के पास थार ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल गुलफाम को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का है। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही मां नजमा बदहवास हो गईं। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।