फोटो- 35- लक्ष्य वर्मा। स्राेत: स्वयं
हरदोई। लखनऊ मंडल की अंडर-19 क्रिकेट टीम में सोमवार को जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ। अपनी प्रतिभा के दम पर दोनों खिलाड़ियों ने जिले का नाम मंडल स्तर पर रोशन किया है। वह मंगलवार से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली और फैजाबाद टीम के खिलाफ मैच खेलेंगे। उनके चयन से जिले में उनके परिजनों और उनके साथियों में खुशी है।
जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्रिकेट में अपना नाम रोशन कर रहे विशाल राज और लक्ष्य वर्मा ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि लखनऊ में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिताओं में दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं ने उन्हें मंडल की टीम में शामिल किया है।
बताया कि चयनित खिलाड़ी 26 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाले मैचों में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम का मुकाबला बरेली और फैजाबाद मंडल की मजबूत टीमों के खिलाफ होगा। दोनों युवा क्रिकेटरों की सफलता पर हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित जिले के तमाम खेल प्रेमियों, कोच और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
फोटो- 35- लक्ष्य वर्मा। स्राेत: स्वयं