फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ऑटो चालक की मौत

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-40-राम खिलावन। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजूरमई तिराहा के पास बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के भीरीघाट निवासी राम खिलावन (45) ऑटो चलाता था। राम खिलावन की ससुराल बघौली थाना क्षेत्र झबलपुरवा गांव में है। बुधवार शाम वह गांव निवासी शैलेंद्र (25) और बेचेलाल (65) बाइक से ससुराल गया था। देर रात वहां से वापस अपने गांव जा रहा था। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजूरमई तिराहा के पास स्थित शंकरधर्मकांटा के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में राम खिलावन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शैलेंद्र और बेचेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जबकि राम खिलावन के शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया गया। राम खिलावन के परिवार में पत्नी मीरा और तीन पुत्र हैं। बघौली थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करने वाले वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें