फोटो-24- अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने सोमवार को काला दिवस मनाया। संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।
उपखंड अधिकारी सदर अमित सिंह ने कहा कि संशोधन बिल आमजन विरोधी है। इसके लागू होते ही बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका भार उपभोक्ताओं का पर पड़ेगा। जिला सचिव रजनीकांत रावत ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी इस बिल के खिलाफ हैं। ये संशोधन विभाग का निजीकरण करने के साथ ही अधिकारों का भी हनन करेगा। जेई दिनेश यादव ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर एसडीओ अदिति यादव, दीपक जायसवाल, मनोज यादव व सुनील दत्त पंत मौजूद रहे।
उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा भार
शाहाबाद। निजीकरण के विरोध में नगर के डिवीजनल कार्यालय आंझी में सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि नई नीति में निजीकरण के कारण सब्सिडी खत्म हो जाएगी। जिसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत की अधिक दरों का भुगतान करना पड़ेगा। एसडीओ रणधीर सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी इस बिल के खिलाफ लड़ाई में एक साथ हैं। अवर अभियंता किशनपाल ने कहा कि ये बिल जनहित में नहीं है। सरकार इस पर प्रभावी निर्णय ले। इस मौके पर कुलदीप सिंह, दयानंद शर्मा, संजय कुमार सक्सेना, अवर अभियंता किशन पाल, सोनपाल, विनोद कुमार, अतुल कुमार सिंह, अतेंद्र कुमार, अजय कुमार व अवशेष पाल आदि मौजूद रहे।