फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय में तैनात हरदोई का जीआरपी सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जीआरपी मुख्यालय में तैनात हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरसिंगपुर निवासी सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिपाही के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलने पर देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव पहुंची और उन्हें मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी वर्षीय युवक जीआरपी में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में जीआरपी मुख्यालय में है। शनिवार को उसका व कुछ अन्य जीआरपी कर्मियों का नमूना कोरोना की जांच के लिए लखनऊ में लिया गया था। सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बारे में हरदोई के सीएमओ डॉ एस के रावत को अवगत कराया। जीआरपी सिपाही के कोरोना संक्रमित पाए जाने का पता चला तो सिपाही से संपर्क किया गया। सिपाही ने अपने गांव स्थित मकान में ही होने की बात कही । देर रात उसे मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया ।जीआरपी सिपाही के मुताबिक वह रविवार रात लगभग 9 बजे बाइक से दो अन्य सिपाहियों के साथ आया था और सोमवार को अपने गांव स्थित मकान में परिजनों के साथ ही रहा। ऐसे में अब सिपाही के संपर्क में आए परिजनों को क्वारन्टीन कर उनकी भी कोरोना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें