फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

fकसानों के हित के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी भाकियू: श्यामू

विज्ञापन
फोटो-27- सलेमपुर में किसान पंचायत को संबोधित करते भाकियू अवध के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू श? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी सलेमपुर चौगवां गांव में शनिवार को भाकियू अवध की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। श्यामू शुक्ला ने कहा कि संगठन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन

भाकियू किसानों के हित के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। कहा कि रसूलपुर में तीन दिन से चल रहा धरना शुक्रवार की देर शाम बीडीओ संध्या रानी के आश्वासन पर समाप्त किया गया है। बीडीओ संध्या रानी ने 15 दिन में शिकायतों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है। ऐसा न होने पर भाकियू वृहद स्तर पर आंदोलन करेगी। पंचायत के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाकियू की सदस्यता ली। इस मौके पर मोहन तिवारी, अतुल दीक्षित, शिवम शुक्ल व सत्यम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें