हरदोई। किसानों का कर्जा माफ करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष लल्ला भाई ने मांग की कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। सरकार एमएसपी की लिखित गारंटी दे। किसानों का बिजली बिल माफ करे। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की कीमतें कम करने, खाद-बीज की महंगाई पर रोक लगाने व मवेशियों को गोशाला में ही भेजने की मांग की गई। इस मौके पर जगरूप कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, ज्ञानेंद्र सिंह, रासदेव गौतम आदि मौजूद रहे।