फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बीडीसी सदस्य का शव

Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
भरावन।  खेतों की तरफ गए बीडीसी सदस्य का शव रविवार दोपहर आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार बीडीसी सदस्य ने एक सप्ताह पहले खेत बेचा था। वह शराब पीने का लती था।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के हर्रैया निवासी शिवमंगल भुर्जी (42) दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सुंदर की करीब 13 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।  शिवमंगल की शादी नहीं हुई थी। इसके चलते वह भाभी सुंदरी के साथ ही रहने लगा था। गत पंचायत चुनाव के दौरान उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।

जिसमें वह जीत गया था। वह शराब पीने का लती था। इसके चलते उसने गांव के लोगों से उधारी भी ले रखी थी। उधारी नहीं देने के  कारण आए दिन लोग तकादा कर रहे थे। लोगों की उधारी चुकाने के लिए उसने एक सप्ताह पहले गांव निवासी शैलेंद्र को अपने हिस्से का दो बीघा खेत बैनामा किया था।
विज्ञापन


खेत बैनामा करने के बाद से आए दिन भाभी से कहासुनी हो रही थी। रविवार सुबह भी खेत के रुपयों के लेन देने का लेकर उसकी भाभी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह खेतों की तरफ निकल गया था। दोपहर में खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने उसका शव गांव निवासी बाबू सिंह के बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।

मृतक की भाभी ने कहासुनी से इनकार किया है। उसका कहना है कि बैनामा के बाद वह रुपये नहीं लाया था। उससे रुपयों के बारे में पूछा था। इसी से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। एसओ डीएन मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। परिजनों की तरफ से इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें