फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावन की समस्याओं के लिए समिति भड़की

Wed, 19 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली न आने एवं शौचालय निर्माण न होने समेत बावन की कई समस्याओं को लेकर आदिनाथ जानकी सेवा समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में बारिश के दौरान भी जुटे समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन फीका नहीं पड़ा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समिति के प्रभारी रजनीश दीक्षित ने कहा कि बावन में बिजली की हालत बहुत खराब है। पहली बात तो बिजली आती ही कम है, पर जब आती है, तो लोकल फाल्ट के कारण घंटों गायब हो जाती है, जिससे व्यापार से लेकर आम जनमानस तक पूरी तरह से परेशान है।

क्षेत्र में बिजली पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए चेकों का वितरण अभी तक नहीं कराया गया है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है, तो प्रशासन इस मसले पर पूरी तरह से मौन नजर आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कसबे में पात्रों के शौचालय न बनने पर रोष जताया और कहा कि अपात्रों के तो फर्जी तौर पर शौचालय बन रहे हैं, पर पात्रों का चयन ही नहीं हो पा रहा, जिसकी जांच कराने की जरूरत है। इस दौरान पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई कराने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा पात्रों के राशन कार्ड बनवाने, समाजवादी पेंशन दिलाने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर अजीत मिश्र, रामचंद्र यादव, सर्वेश, शमशाद, इरफान, देशराज, श्रीपाल, उत्कल यादव, सत्येंद्र मिश्र, विवेक, पृथ्वीराज, मुजीब, विभीषण और कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें