मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (जी) ने
मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दोपहर को स्टेशन पहुंची सीनियर
डीओएम ने पहले हरदोई रेलवे स्टेशन के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उसके बाद
करना और बघौली रेलवे स्टेशन पर जाकर वहां भी अभिलेखों को जांचा।
मंडल
अधिकारी के निरीक्षण को लेकर रेलवे स्टेशन का स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद
नजर आया। रेलवे के राजस्व और अन्य कार्यों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद
मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर (जी) ने स्टेशन के अभिलेखों को
खंगाला। दोपहर दो बजे हिमगिरी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर पहुंची वरिष्ठ
मंडलीय संचालन प्रबंधक (जी) रेखा शर्मा ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में
पहुुंचने के बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विभागीय अभिलेखों का करीब एक
घंटे तक निरीक्षण के बाद वह सड़क मार्ग से करना और फिर बघौली रेलवे स्टेशन
भी गई। जहां भी उन्होंने विभागीय अभिलेखों को खंगाला। उन्होंने
यात्रियों की सुविधाओं को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकार्डों के
रखरखाव को भी देखा और स्टेशन के अफसरों को व्यय के संबंध में सभी अभिलेखों
को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
करना और बघौली स्टेशन का निरीक्षण करने
के बाद वह वापस हरदोई स्टेशन सड़क मार्ग से वापस आईं। जिसके बाद पंजाब मेल
से वापस मुरादाबाद रवाना हुईं। सीनियर डीओएम के निरीक्षण को लेकर अफसर पूरी
तरह से मुस्तैद नजर आए। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि उनके निरीक्षण
में सब कुछ ठीक मिला है, पर रिपोर्ट बाद में आएगी।