फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के चीता पर भारी पड़ा बरेली का राजा

विज्ञापन
हरदोई के नुमाइश मेला ग्राउंड में आयोजरति दंगल में आगरा के लोचन गोरखपुर के आरिफ को पटकनी देने की फ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। श्री रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में श्री रामलीला मैदान में सोमवार से दंगल का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें 20 कुश्तियां हुईं। आकर्षण का केेंद्र बिहार व बरेली के पहलवानों के बीच की कुश्ती रही। इसमें बिहार के चीता पर बरेली के राजा भारी पड़े। उन्होंने जीत हासिल की। दंगल चार मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

पहले दिन भूपेंद्र पहलवान कानपुर और मनीष पहलवान चित्रकूट की कुश्ती बराबरी पर रही। बंटू पहलवान फतेहपुर और रवि पहलवान कानपुर की कुश्ती भी बराबर रही। रिंकू पहलवान जालौन को भिंड के अतुल ने हराया। बांगरमऊ उन्नाव के भूपेंद्र ने अमर सिंह हमीरपुर को हराया। गणेश पहलवान झांसी व भूपेंद्र बांगरमऊ की कुश्ती बराबर रही।
फतेहपुर के महेंद्र ने चित्रकूट के मनीष को हराया। उदल गोरखपुर ने संतोष इलाहाबाद को हराया। आरिफ पहलवान गोरखपुर व लोचन पहलवान आगरा के बीच कुश्ती बराबर रही। अब्दुल गोरखपुर व जयपाल इटावा भी बराबर रहे। जालिम गंगानगर राजस्थान व बजरंगदास अयोध्या के बीच कुश्ती में बजरंगदास की जीत हुई। गोपाल पहलवान दिल्ली व संदीप राणा पहलवान मेरठ की कुश्ती बराबरी पर रही। अतुल पहलवान भिंड व बंटू पहलवान फतेहपुर भी बराबर रहे।
विज्ञापन

विपिन पहलवान व रवि पहलवान के बीच कुश्ती बराबर रही। बजरंगदास पहलवान अयोध्या व राजा पहलवान बरेली की कुश्ती बराबर रही। दंगल का संचालन कृष्ण अवतार दीक्षित ने किया। इस मौके पर प्रेम शंकर द्विवेदी, सुरेश पांडे, वियोग चंद मिश्रा, संजय शुक्ला, गौरी शंकर अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें