हरदोई। सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिव आरके तिवारी ने की। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं की प्रगति के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जनपद को 27 में से 19 अंक प्राप्त हुए हैं। ये मंडल में पहले स्थान पर और प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन में सहभागिता, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पूर्ण आवास और स्वच्छ भारत मिशन में वंचित परिवारों के पात्रों की जियो टैगिंग की समीक्षा की गई है। ब्यूरो