फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद के बीच आज होगा फाइनल मैच

विज्ञापन
हरदोई में जीआईसी मैदान में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कालेज में चल रही बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेले गए। मुरादाबाद ने गोला को और बरेली ने हरदोई को हराकर फाइनल में जगह बनाई। आज दोनों के बीच फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच मुरादाबाद और गोला की टीम के बीच खेला गया। शुरूआती दौर में कड़ी टक्कर के बाद मैच एकतरफा साबित हुआ। मुरादाबाद ने गोला की टीम को 3-1 से हराया।
दूसरा सेमी फाइनल मैच हरदोई और बरेली के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और इसके चलते पैनल्टी शूटआउट से निर्णय करने की बात तय हुई। दोनों ही टीमों को पांच-पांच पैनल्टी शूटआउट मिले।
विज्ञापन

बरेली की टीम ने चार गोल र्किए, जबकि हरदोई की टीम तीन गोल ही कर सकी। अब फाइनल मुकाबला बरेली और मुरादाबाद की टीम के बीच गुरुवार को होगा। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, तेगू सिंह, बच्चू मिश्रा, टिंकू त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी रानू, प्रियम मिश्रा, सुशील गुप्ता, हबीब लिट्टे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें