फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला, दो बच्चों के साथ दर-दर भटक रही महिला

Wed, 04 Dec 2019 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में संडीला के कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पुलकित खरे को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 20 वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उसका 17 साल का बेटा व 10 साल की बेटी है। बताया कि पति ने छह माह पूर्व तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह बच्चों के साथ एक रिश्तेदार के यहां रह रही है।

उसने अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दिए लिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। संडीला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें