फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बरात वापस ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर दूल्हा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी मनोज कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसने पुत्री की शादी एटा जनपद के कमसान गांव निवासी रामशौकीन के साथ तय की थी। 21 अप्रैल को बारात आई। वर पक्ष दहेज की मांग पूरी न होने बरात वापस ले गया। दो दिन तक दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ ने सुलह कराने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

रविवार को लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगीना, बबलू, रामशौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बारात वापस होने के बाद दूल्हे ने दूसरी लड़की से जाकर शादी रचा ली है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें