फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने वकील को दिया नोटिस

Sat, 21 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय आह्वान पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शाहाबाद में एक वकील के हंगामा करने पर बार एसोसिएशन ने उसे नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बीते दिनों शाहाबाद कसबे में अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान बार एसोसिएशन हरदोई के सदस्य रमाकांत त्रिपाठी ने शाहाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया था। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता रमाकांत त्रिपाठी को भी इस दौरान कई चोटें आई थी। अधिवक्ता का आरोप था कि शाहाबाद पुलिस ने उसकी निर्मम पिटाई की। जिसमें उसकी हड्डी फ्रैक्चर हो गई। मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेेश्वर प्रसाद बाजपेयी व महामंत्री कमलेश पांडे ने शुक्रवार को अधिवक्ता रमाकांत त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


नोटिस में लिखा कि 12 मार्च 15 को बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर बार एसोसिएशन द्वारा मनाए गए विरोध दिवस के दिन आपके द्वारा शाहाबाद में क्या किया गया। कृत्य बेहद शर्मनाक और निंदनीय रहा है। जो वकील की गरिमा के विरुद्ध है।

नोटिस से अधिवक्ता को निर्देशित किया गया कि वह तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें। संघ अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को इस प्रकरण में जांच कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें