फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होली खेल रहे बांके बिहारी...

Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 44वें मंगलपाठ में श्रीकृष्ण जन्म सेवा दल ने श्रीखाटू श्याम मंदिर में श्रीश्याम संकीर्तन और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। होली खेल रहे बांके बिहारी...भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

श्रीखाटू श्याम मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में एक साथ श्रीहनुमान चालीसा पाठ हुए। रंगभरी एकादशी की पूर्व बेला पर पर संगीतमय श्रीहनुमान चालीसा के मंगल पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीतापुर के प्रमुख भजन गायक सुनील दीक्षित ने सांवरिया आपा होली खेला जी..., लेने आजा खाटू वाले हरदोई के इस मोड़ पर...सहित कई भजन सुनाकर भक्तों को झूमने के विवश कर दिया।
सीतापुर के श्याम भजन गायक मुन्ना मिश्रा ने मैं फिर से खाटू आ गया...आदि भजन सुनाए। इस मौके पर गौरव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कुणाल, रवि, मंजेश, हिमांशु, सचिन मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, श्रेयांश, नीलम जिंदल, अंशिका अग्रवाल, पायल अग्रवाल, सुधा गुप्ता, अनीता मिश्रा, कंचन गुप्ता, रानी शुक्ला, अनीता गुप्ता, लक्ष्मी मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें