फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से चूड़ी बेचने वाले की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
फोटो-27-इस्लाम। फाइल फोट
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग पर नकवापुर के पास बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शुक्रवार देर रात हुई घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन



सांडी थाना क्षेत्र के बंजारनपुरवा निवासी इस्लाम (38) फेरी लगाकर चूड़ी बेचते थे। भाई पीरबख्श ने बताया कि इस्लाम के दोस्त और रिश्तेदार लखीमपुर के कस्ता निवासी सोनिया (50) बीते रविवार को बंजारनपुरवा आए थे। शुक्रवार रात इस्लाम और सोनिया बाइक के सांडी बाजार गए थे। देर रात दोनों वापस बंजारनपुरवा जा रहे थे। नकवापुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनिया घायल हो गए।
सोनिया की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी सांडी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस्लाम के परिवार में पत्नी चांदतारा, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें